{"_id":"64516c30d92eaf0c7f0ad194","slug":"dm-handed-over-30-lakh-check-to-home-guards-wife-basti-news-c-7-1-150170-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होमगार्ड की पत्नी को डीएम ने सौंपा 30 लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होमगार्ड की पत्नी को डीएम ने सौंपा 30 लाख का चेक
Wed, 03 May 2023 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 03 May 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड की पत्नी को एचडीएफसी बैंक की ओर से 30 लाख रुपये का चेक देतीं डीएम प्रियंका निरंजन।
बस्ती। मार्ग दुर्घटना में मारे गए होमगार्ड बृजेश सिंह की पत्नी संगीता सिंह खाताधारक दुर्घटना बीमा योजना के तहत मंगलवार को एचडीएफसी बैंक की ओर से 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, जिला कमांडेंट अंतिम कुमार सिंह एवं बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक करुणा सागर त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बीमा राशि का चेक सौंपा। संबंधित बैंक में मृतक का सैलरी एकाउंट था।
डीएम ने कहा कि बैंक की यह योजना काफी सराहनीय है। अपने ग्राहकों के प्रति लगाव होना चाहिए। खाताधारक के दुर्घटना में मारे जाने के बाद उनके आश्रितों को सहायता मिलने से भरण पोषण आसानी से हो सकती है। क्षेत्रीय प्रबंधक करुणा सागर त्रिपाठी ने कहा कि एचडीएफसी बैंक में जिन कर्मचारियों का वेतन आता है, उनके साथ किसी प्रकार की दुर्घटना में मौत होने पर आश्रितों को तीस लाख की सहयोग राशि बैंक की ओर से प्रदान की जाती है। एडीसी राम चरन सिंह, गिरिजेश शुक्ल, विपिन चौधरी, शाखा प्रबंधक संतोष शुक्ल, आरएम अरुणेश मिश्र, कार्तिक चौधरी, प्रशांत शुक्ला मौजूद रहे।