{"_id":"620fec9c16e38f1ab2731b90","slug":"dm-directed-on-election-duty-basti-news-gkp427394610","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के मतदान केंद्रों पर होगी मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के मतदान केंद्रों पर होगी मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों के मतदान केंद्रों पर होगी वोटरों के बैठने की व्यवस्था
बस्ती। मतदाता जागरुकता के लिए बूथ स्तर पर ग्राम पंचायत सचिव क्षेत्र में मतदाताओं के संशय को दूर करें। प्रत्येक स्कूल में जहां मतदान केंद्र है, वहां मतदान स्थल के बाहर स्कूल के फर्नीचर लगाए जाएंगे ताकि मतदाता को कतारबद्ध खड़ा न होना पड़े और वह बैठकर मतदान की प्रतीक्षा कर सकें। वहां पर टेंट और पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर लगाए जाएगा।
यह निर्देश डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने दिए हैं। वे अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित बैठक में बोल रही थीं। कहा कि विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको प्राप्त करने के लिए मतदाता जागरुकता अभियान संचालित है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में मतदान के दिन 03 मार्च को भी जागरुकता का कार्य किया जा सकता है। चुनाव ड्यूटी से इतर कर्मी गांव में लोगों को घर-घर जाकर मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिले स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से इसकी निगरानी की जाएगी। सभी बीडीओ प्रत्येक ग्राम में टोलीवार कर्मी तैनात कर दें, जो मतदान के दिन अपने टोले पर रहकर मतदाताओं को मतदान के लिए भेजेंगे। मतदाता सूची में जिस भी व्यक्ति का नाम होगा, वह मतदाता फोटो युक्त पहचान पत्र या अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकेगा।
सीडीओ/कार्मिक प्रभारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि सभी बीडीओ अपने ब्लॉक के प्रत्येक गांव में इस प्रकार की रणनीति तैयार कर लें, जिससे कि अधिक से अधिक मतदान कराया जा सके। इस मौके पर डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, डीआईओएस डीएस यादव, बीएसए जगदीश शुक्ल, डीपीआरओ एसएस सिंह, राजा शेर सिंह आदि मौजूद रहे।