फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dm and sp inspected the jail in basti

डीएम और एसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण

Sat, 15 May 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
dm and sp inspected the jail in basti
डीएम और एसपी ने किया जेल का औचक निरीक्षण
विज्ञापन

बस्ती। चित्रकूट जेल में हुए गैंगवार के बाद जिले के जेल में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आला अधिकारी सतर्क हो गए हैं। शनिवार दोपहर में डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव अचानक जिला कारागार पहुंच गए। अधिकारियों ने इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
डीएम और एसपी ने निरीक्षण के दौरान जेल की बैरक, पाठशाला, अस्पताल, मेस आदि का निरीक्षण किया। कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। अधिकारियों ने मौजूद सभी जेल कर्मियों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी जिम्मेदारियों का ठीक प्रकार से निर्वहन करें।
विज्ञापन

इसमें किसी भी तरह की लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर आलोक कुमार और जेल के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed