{"_id":"69cabf05f598e287d300138e","slug":"divisional-level-selection-and-trials-were-held-in-five-sports-basti-news-c-207-1-bst1005-155862-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पांच खेलों में हुआ मंडलस्तरीय चयन और ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पांच खेलों में हुआ मंडलस्तरीय चयन और ट्रायल
Mon, 30 Mar 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित खेल छात्रावास में प्रवेश प्रक्रिया सत्र 2026-27 के लिए शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में चल रहे विभिन्न खेलों के चयन-ट्रायल में सोमवार को पांच खेलों में बालिका वर्ग का चयन व ट्रायल हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया।
मंडलस्तरीय चयन व ट्रायल के चौथ दिन स्टेडियम में कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स और हैंडबॉल खेल में खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। खेल निदेशालय के निर्देश पर 30 मार्च तक मंडलस्तरीय चयन व ट्रायल का शेड्यूल जारी किया गया था। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का अब मौका मिलेगा।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पांच खेलों में बालिका वर्ग का मंडलीय ट्रायल संपन्न हुआ। मेरिट के आधार पर सफल खिलाड़ी तीन अप्रैल से 24 अप्रैल तक विभिन्न जनपदों में आयोजित प्रदेश स्तरीय चयन व ट्रायल में हिस्सा लेंगे। सफल होने पर प्रवेश पाएंगे। खिलाड़ियों के लिए यह बेहतर अवसर है कि प्रदर्शन कर स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे।