{"_id":"6a9719656bf67c11bf0cb804","slug":"divisional-hockey-team-to-head-to-ayodhya-players-sweat-it-out-during-trials-basti-news-c-207-1-bst1005-165692-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अयोध्या जाएगी मंडलीय हॉकी टीम, ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अयोध्या जाएगी मंडलीय हॉकी टीम, ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
विज्ञापन
मंडलीय विद्यालयीय हॉकी के ट्रायल में सफल खिलाड़ी स्रोत विभाग
बस्ती। अयोध्या में छह से 11 सितंबर तक प्रस्तावित पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। टीम के चयन के लिए मंगलवार को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद स्तरीय चयन-ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 16 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन कर मंडलीय ट्रायल के लिए खिलाड़ी क्वालीफाई किए जो दो सितंबर को स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में शामिल होंगे। इसमें सफल होने पर टीम में जगह पाएंगे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि टीम में 16 खिलाड़ी होंग, जबकि तीन खिलाड़ी रिजर्व और एक कोच होंगे। सुबह से दोपहर तक टीम में जगह पाने के लिए खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।
-- -
मुरादाबाद जाएगी टीम, ट्रायल में खिलाड़ी चिह्नित
मुरादाबाद में 16 से 18 सितंबर तक मंडलीय विद्यालयीय प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की टीम हिस्सा लेगी। इसके लिए मंगलवार को मंडलीय चयन-ट्रायल शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में हुआ। जिसमें श्रीहंसराजलाल इंटर कॉलेज गनेशपुर बस्ती की टीम के खिलाड़ी शामिल हुए। सभी की पात्रता जांच के बाद टीम गठित की जाएगी। कोच सुशील कुमार चौधरी की अगुवाई में ट्रायल हुआ। जिसमें 20 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें, 16 खिलाड़ी टीम में होंगे।