फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diversion will be implemented on the four lane from midnight of 18th for Deepotsav.

Basti News: दीपोत्सव के लिए 18 की आधी रात से फोरलेन पर लागू होगा डायवर्जन

Fri, 17 Oct 2025 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 17 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Diversion will be implemented on the four lane from midnight of 18th for Deepotsav.
बस्ती। अयोध्या में दीपोत्सव के मद्देनजर बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर 18 अक्तूबर की रात 12 बजे से 20 अक्टूबर को कार्यक्रम की समाप्ति तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यह डायवर्जन भारी मालवाहकों के लिए प्रभावी होगा।
विज्ञापन

गोरखपुर से आने वाले वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग से कुशीनगर, देवरिया और बिहार राज्य से आने वाले वाहन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य तक जाएंगे। एसपी अभिनंदन ने बताया कि गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले ट्रक, ट्रेलर, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्राली जैसे सभी मालवाहक फुटहिया से कलवारी, टांडा-आंबेडकरनगर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी तरह लखनऊ से गोरखपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को अयोध्या-बस्ती फोरलेन से न जाकर वैकल्पिक मार्ग बाराबंकी-सुल्तानपुर-आंबेडकरनगर वाया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए आगे गंतव्य के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed