फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diversion opened on four lane 10 hours ago

Basti News: 10 घंटे पहले ही फोरलेन पर खोल दिया डायवर्जन

Thu, 16 Jan 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Diversion opened on four lane 10 hours ago
अयोध्या-बस्ती फोरलेन पर रविवार तड़के दो बजे से चल रहा था डायवर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महाकुंभ मेले से लौटकर अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालुओं और मकर संक्रांति पर्व की भीड़ के चलते फोरलेन पर चल रहा डायवर्जन करीब 10 घंटे पहले ही खोल दिया गया। मंगलवार की आधी रात के बाद से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया गया। इससे पहले बुधवार की रात 11 बजे के बाद डायवर्जन समाप्त करना था। मगर, भीड़ का दबाव कम होने और वैकल्पिक मार्ग पर बढ़ रही परेशानियों को देखते हुए डायवर्जन समाप्त कर दिया गया।

रविवार की देर रात दो बजे से सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों को डायवर्ट कर कलवारी-टांडा मार्ग होकर भेजा जा रहा था। इसके चलते फुटहिया मोड़ पर बस्ती-अयोध्या लेन में जाम की स्थिति भी बनी थी। सीओ सिटी/यातायात सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पौष पूर्णिमा व मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर भारी वाहनों के लिए लागू रूट डायवर्जन समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed