{"_id":"6581e3a264f675843e08bcf4","slug":"district-panchayat-members-met-the-commissioner-raised-demand-for-investigation-basti-news-c-207-1-sgkp1006-8695-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आयुक्त से मिले जिला पंचायत सदस्य, जांच की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आयुक्त से मिले जिला पंचायत सदस्य, जांच की उठाई मांग
Wed, 20 Dec 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला पंचायत मेंं विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। मंगलवार को पंचायत सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल आयुक्त अखिलेश सिंह से मिला। कार्य की खराब गुणवत्ता व मनमानेपन का आरोप लगाते हुए प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त को ज्ञापन दिया।
सदस्यों ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि मनमाने तरीके से अपने हिसाब से बिना गुणवत्ता एवं बिना सदस्यों के प्रस्ताव लिए कार्य कराए जा रहे हैं। इसे तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा टीम गठित करते हुए संंबंधित सदस्य के क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य में बीडीसी को शामिल कर जांच कराई जाए। जिला पंचायत की ओर से हो रहे हॉटमिक्स निर्मित रोड की निविदा रोक दी जाए। सदस्यों का प्रस्ताव लेकर इसमें शामिल किया जाए।
भविष्य में होने वाले सभी निविदाओं में सदस्यों के बराबर निर्माण कार्य की हिस्सेदारी तय हो, जिला पंचायत सदस्यों की बैठक अतिशीघ्र बुलाई जाए, मनरेगा की कार्य योजना एवं स्टीमेट जिला पंचायत डीसी मनरेगा के पास लंबित है, इसे स्वीकृत कराया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर विद्यामणि सिंह, दिग्विजय सिंह, ब्रह्मदेव यादव, केशराम यादव, अतीक अहमद आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -
बोले जिला पंचायत अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि शासन के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते हुए निविदा कराई गई है। सभी कार्य गुणवत्तापरक हाे रहे हैं।