फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   District hospital's pathology toilet locked...female staff in trouble

Basti News: जिला अस्पताल के पैथालॉजी के शौचालय में लगा दिया ताला..महिला स्टाफ को सांसत

Sat, 13 Sep 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
District hospital's pathology toilet locked...female staff in trouble
जिला अस्पताल के पैथालॉजी के शौचालय में लगाया गया ताला
बस्ती। जिला अस्पताल के पैथॉलोजी विभाग में शौचालय बंद होने से वहां काम करने वाले स्टॉफ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उसका गंदा पानी बहकर बाहर कैंटीन के पास फैल रहा था। शिकायत पर एसआईसी ने शौचालय को ही बंद करा दिया। एसआईसी डॉ. खालिद रिजवान का कहना है कि कुछ समस्या के कारण शौचालय बंद कराया है, लेकिन दूसरी तरफ का शौचालय खुलवा दिया गया है। कर्मचारी उसका इस्तेमाल कर सकते हैं। पैथॉलोजी विभाग के साथ वहां पर अन्य जांच भी होती है। वहां पर 45 कर्मचारी काम करते हैं, जिसमें महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि शौचालय के गैलरी गेट पर ही ताला जड़ दिया गया। इससे उन्हें काफी समस्या हो रही है। अगर कैंटीन के पास पानी फैल रहा था, तो उसका समाधान कराया जाना चाहिए था, न कि ताला बंद कर देना चाहिए था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed