फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dissolution may increase further, fog will also haunt

अभी और बढ़ सकती है गलन, कोहरा भी सताएगा

Mon, 01 Feb 2021 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dissolution may increase further, fog will also haunt
अभी और बढ़ सकती है गलन, कोहरा भी सताएगा
विज्ञापन

बस्ती। बर्फीली पछुआ हवा से जनजीवन बेहाल है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही बना रहेगा। अगले 24 घंटे में आंशिक बादल छाए रहने और उसकी वजह से शीतलहर बढ़ने के आसार हैं। मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम की तासीर में ज्यादा अंतर नहीं पड़ेगा। रविवार को सुबह कोहरे के बीच सूरज निकलने के आसार नहीं दिख रहे थे। फिर भी दोपहर बाद सूरज तो निकला, लेकिन गलन बरकरार रही। सबसे ज्यादा असर तो कामगारों पर पड़ रहा है। काम के समय इनकी उंगलियां पाला पड़ने से सुन्न हो जाती हैं।
विज्ञापन

अलाव सेंकने के बाद ही उंगलियां सामान्य स्थिति में आ पाती हैं। वहीं तेज बर्फीली हवाओं के चलने से लोग बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। रविवार को अपराह्न धूप खत्म होते ही कोहरे की धुंध गहराने लगी। शाम होते-होते गलन भरी ठंड और कोहरे के धुंध की फिर छा गई। न्यूनतम तापमान छह डिग्री तथा अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी न्यूनतम 75 और अधिकतम 90 प्रतिशत होने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई। इस दौरान दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed