फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dissatisfaction over changing sugarcane purchasing center

Basti News: गन्ना क्रय केंद्र बदलने पर नाराजगी

Mon, 08 Dec 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dissatisfaction over changing sugarcane purchasing center
गन्ना क्रय केंद्र बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान
दुबौलिया। बभनान चीनी मिल से जुडे़ गन्ना क्रय केंद्र बंजरिया सूबी पर रविवार को किसानों ने गन्ना तौल रोक कर प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि उन लोगों के गन्ने का तौल बंजरिया सूबी क्रय केंद्र पर होता रहा है। अचानक गांव विशुनदासपुर क्रय केंद्र से जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक गन्ना तौल बंजरिया सूबी पर फिर से शुरू नहीं हो जाता है, तब तक गन्ना तौल नहीं होने देंगे। जानकारी के अनुसार, बभनान चीनी मिल के बंजरिया सूबी क्रय केंद्र वर्ष 2003 से बरसांव गांव में तौल चल रहा था। इससे आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसानों का गन्ना तौल इस केंद्र पर होता चला आ रहा था।
विज्ञापन

इस वर्ष भी इसी केंद्र पर तौल हो रहा था। अचानक कुछ लोग मिल कर सुबिका बाबू गांव और भूअरिया गांव को बंजरिया सूबी गन्ना क्रय केंद्र से हटा कर विशुनदासपुर क्रय केंद्र से जोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान श्रीराम सिंह शिव सदन, छोटू राम, इंद्र प्रताप, राजकुमार सहित अन्य किसानों का आरोप है कि गन्ना माफिया की मिली भगत से मिल प्रशासन ने बिना किसानों की सहमति से विशुनदासपुर गन्ना क्रय केंद्र से जोड दिया गया। पहले जहां तौल होता था उस की दूरी सिर्फ तीन किमी थी, जबकि विशुनदासपुर गन्ना तौल केंद्र की दूरी आठ से 10 किमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed