फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dispute over sugarcane weighing, cane inspector closed the purchasing center and left

Basti News: गन्ना तौल को लेकर हुआ विवाद, क्रय केंद्र बंद कर चले गए केन इंस्पेक्टर

Sun, 24 Dec 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dispute over sugarcane weighing, cane inspector closed the purchasing center and left
रुधौली। अठदमा चीनी मिल द्वारा रौनाकला में गन्ना क्रय केंद्र स्थापित किया गया है। शनिवार को क्रय केंद्र गन्ना पर तौल बंद होने से नाराज किसानों ने विरोध-प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि केंद्र पर चार दिन से गन्ना लेकर पहुंचे किसान की तौल न होने से विवाद हुआ और इसके बाद मिल ने तौल बंद कराते हुए नोटिस चस्पा कर दिया। इससे अन्य किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

धर्मपुरवा निवासी किसान रामकिशोर चौधरी ने बताया कि चार दिन पहले वह गन्ना लेकर क्रय केंद्र पहुंचे थे। शनिवार को जब उनका नंबर आया तो केन इंस्पेक्टर डॉ. राकेश सिंह ने गन्ने को सूखा बताकर तौल से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया तो वह क्रय केंद्र बंद होने का नोटिस चस्पा कर चले गए। क्रय केंद्र पर गन्ना लेकर आए रामनाथ चौधरी, मंद चौधरी, ढोलई, लहरू यादव आदि ने बताया कि क्रय केंद्र से गन्ना ढुलाई के लिए महज दो ट्रक ही हैं। इससे गन्ने की तौल होने में समय लग रहा है। केंद्र पर चार दिनों तक गन्ना लेकर रहना पड़ रहा है। ऐसे में यदि गन्ना सूख रहा है तो इसकी जिम्मेदारी मिल प्रबंधन को लेनी होगी।
विज्ञापन

क्रय केंद्र के केन इंस्पेक्टर डॉ. राकेश सिंह ने बताया कि किसान कुछ लोगों के साथ मिलकर जबरिया सूखे गन्ने की तौल कराने का दबाव बना रहे हैं। इससे केंद्र पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ऐसे में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तौल बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed