फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dispute escalated over removing the chandelier and hoisting the flag...three people detained

Basti News: झालर उतारकर पताका लगाने पर बढ़ी रार...तीन लोग हिरासत में

Fri, 26 Sep 2025 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 26 Sep 2025 05:11 AM IST
सार

बस्ती के रजवापुर गांव में धार्मिक झंडा उखाड़ने की गलतफहमी से दो समुदायों के बीच तनाव और झड़प हो गई। आरोप है कि धारदार हथियार लेकर युवकों ने प्रधान समेत दो लोगों पर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Dispute escalated over removing the chandelier and hoisting the flag...three people detained
हर्रैया के रजवापुर में विवाद के दौरान जुटी भीड़- ग्रामीण

विस्तार

बस्ती। रजवापुर में दूसरे संप्रदाय का झंडा नोचने की गलतफहमी में इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि एक संप्रदाय की ओर से कुछ दिन पहले त्योेहार पर सजावट की गई थी। बृहस्पतिवार को दुर्गापूजा आयोजक उसी रास्ते पर अपने झंडे-पताके लगाने लगे। एक पक्ष का आरोप है कि उनकी झालर नोचकर फेंकी गई। इससे गुस्साए उसके संप्रदाय के कुछ युवक बाइक में धारदार हथियार लेकर पंडाल के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

प्रधान भरतलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पहले रजवापुर निवासी आफताब उर्फ गुलाम, जिशान, अब्दुल सैयद तीन बाइक पर सवार होकर आए तथा कासिम और कल्लू पहुंचे और प्रेमकुमार तथा प्रधान भरतलाल पर हमला बोल दिया। कॉलर पकड़ घसीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जिस बाइक से आरोपित गांव में आए थे उसमें से एक पर नंबर भी नहीं अंकित था और डिकी में चाकू तथा अन्य धारदार हथियार भी मिला है। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्रैया थाना क्षेत्र के चेफवा बाज़ार में धार्मिक झंडे को उखाड़ने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है विशेष समुदाय के कुछ लोग आए मनोरमा पुल पर लगे उनके धार्मिक झंडे को उखाड़ने पर विवाद करने लगे।जिसके बाद विवाद बढ़ा और दुर्गा पूजा परिसर के आसपास लगे भगवा झंडे को विशेष समुदाय के लोगों ने उखाड़ दिया। उसके बाद ग्राम प्रधान समेत गांव के एक अन्य व्यक्ति को भी मारपीट दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

हर्रैया के रजवापुर में विवाद के दौरान जुटी भीड़- ग्रामीण

हर्रैया के रजवापुर में विवाद के दौरान जुटी भीड़- ग्रामीण

हर्रैया के रजवापुर में विवाद के दौरान जुटी भीड़- ग्रामीण

हर्रैया के रजवापुर में विवाद के दौरान जुटी भीड़- ग्रामीण

हर्रैया के रजवापुर में विवाद के दौरान जुटी भीड़- ग्रामीण

हर्रैया के रजवापुर में विवाद के दौरान जुटी भीड़- ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed