{"_id":"677d718703d52ec6a90e4074","slug":"dishas-meeting-public-representatives-laid-siege-on-the-issues-of-electricity-water-health-basti-news-c-207-1-bst1001-130075-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिशा की बैठक... बिजली, पानी, स्वास्थ्य के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों ने की घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिशा की बैठक... बिजली, पानी, स्वास्थ्य के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों ने की घेराबंदी
Tue, 07 Jan 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
- प्रदेश एवं केंद्र की सभी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र तक पहुंचाएं अधिकारी : सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक के दौरान कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भरा रहा। औपचारिक परिचय और स्वागत के बाद बैठक की शुरुआत हुई तो जनप्रतिनिधियों के सवालों से विभिन्न विभागों के अधिकारी घिरते नजर आए। बिजली, पानी, स्वास्थ्य सभी मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों का घेराव किया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद राम प्रसाद चौधरी ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा, अंत्योदय, जलजीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान कार्ड, बेटी बचाओ- बेटी पढाओ, स्वयं सहायता समूह, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम फसल बीमा योजना आदि की गहन समीक्षा की। निर्देश दिए कि सभी अधिकारी मिलकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन सफलता पूर्वक करें। वास्तविक पात्र को इन योजनाओं का लाभ अनिवार्य रूप से दिलाया जाए। तभी जनपद का चौमुखी विकास संभव हो सकेगा। विधायक हर्रैया अजय सिंह ने छावनी, परशुरामपुर क्षेत्र में विद्युत समस्या का मुद्दा उठाया। कहा कि उपभोक्ताओं को दिए गए विद्युत कनेक्शन ट्रांसफार्मर की क्षमता से अधिक है। जिससे लो- वोल्टेज की समस्या रहती है। विधायक महादेवा दूधराम ने बताया कि कलवारी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति महज दो घंटे ही की जा रही है। विधायक कप्तानगंज कवींद्र चौधरी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के किसी भी सरकारी अस्पताल में एमआरआई की सुविधा उपलब्ध नहीं है। एमआरआई मशीन स्थापित कराने के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया जाए। जल जीवन मिशन के तहत खोदे गए गड्ढों की भराई न कराने का मुद्दा छाया रहा। एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में आनन- फानन की गई 50 लाख के प्रिटिंग की आपूर्ति का मुद्दा उठाया। इस पर सीडीओ ने जांच टीम गठित करने का आश्वासन दिया।
डीएम रवीश गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों की तरफ से उठाए गए सभी मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक का संचालन परियोजना निदेशक राजेश कुमार ने किया। इस मौके पर सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा एवं सभी नगर पंचायतों के अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख मौजूद रहे।