{"_id":"58dd4cc24f1c1b360763e074","slug":"disease-ill-from-filariasis","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलेरिया की दवा खाने से दस बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलेरिया की दवा खाने से दस बीमार
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बीमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर के अंतर्गत बैजलपुर गांव में फाइलेरिया की दवा खाने से 10 लोग बीमार हो गए। सभी को उल्टी दस्त हो रही है।
गांव के लोग निजी चिकित्सालयों में इलाज कराया रहे हैं। पांच की स्थिति सामान्य बताई गई है, जबकि पांच की तबियत अब भी खराब है। बीमारी की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने दवाएं फेंक दी हैं। आशा बहू ने फाइलेरिया की दवा रविवार को वितरित की। इसके खाने की विधि बता कर अपने सामने ही कई लोगों को खिलवाया भी। दवा खाने के कुछ ही घंटे बाद गांव की शांति देवी (80), चन्द्रभान पांडेय (65), प्रेमा देवी (62), पूर्णिमा पांडेय (12), मंजू (12), निशा(14) तथा शकुंतला (35) सहित दस ग्रामीणों को उल्टी दस्त शुरू हो गई। शुरू में तो घर पर ही इलाज किया गया, मगर जब स्थिति बिगड़ने लगी तो बीमारों को उनके परिजन निजी चिकित्सालय पहुंचाए। जहां उपचार के बाद स्थिति सामान्य हुई।
बीमार शांति देवी ने कहा कि दवा खाने के बाद उल्टी दस्त शुरू हो गई। चंद्रभान पांडेय ने कहा कि दवा खाने के बाद चक्कर आने लगा, परिवार के लोग परेशान हो गए। बाद में किसी तरह से इलाज के बाद स्थिति सामान्य हुई। प्रेमा देवी ने कहा कि आशा बहु ने चार टिकिया खाने के लिए दी थी। इसे खाने के बाद पहले चक्कर आया फिर उल्टी दस्त शुरू हो गई।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएन वैश्य ने कहा कि दवा का थोड़ा बहुत इफेक्ट होता है, मगर बाद में ठीक हो जाता है। जिसको भी परेशानी हो रही है वह स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इलाज करा सकता है। वहां सारी व्यवस्थाएं की गई हैं।