फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Discrepancies found in 60% of plots during sugarcane survey.

Basti News: गन्ना सर्वे में 60 फीसदी प्लॉटों में मिली विसंगति

Mon, 12 Oct 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Discrepancies found in 60% of plots during sugarcane survey.
शिवपुर गांव में गन्ने की प्रजाति की जांच करते कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार। संवाद - फोटो : Archive
टिनिच। गन्ना सर्वे में प्रजातियों के गलत दर्ज होने की शिकायतों की जांच में करीब 60 फीसदी प्लॉटों में विसंगतियां मिली हैं। रविवार को जिला गन्ना अधिकारी जगभान सिंह भदौरिया ने कृषि वैज्ञानिक के साथ शिवपुर गांव पहुंचकर किसानों के खेतों में गन्ने की प्रजातियों की जांच की। किसानों ने सर्वे में पक्षपात का आरोप लगाते हुए सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

जांच टीम ने अशोक सिंह, सुमित सिंह और ध्रुव नारायण सिंह के खेतों का निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि अशोक सिंह के खेत में 94184 प्रजाति का गन्ना मिला, जबकि सर्वे में 5191 दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि 5191 रिजेक्ट प्रजाति में शामिल है। जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। किसान दिवाकर सिंह ने बताया कि गांव में करीब 160 हेक्टेयर में गन्ने की बुआई हुई है।
विज्ञापन

शिवेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह और संजय ने आरोप लगाया कि सर्वे के दौरान पैसे नहीं देने वाले किसानों की प्रजाति रिजेक्ट दर्ज कर दी गई। उनका कहना है कि किसी प्रजाति को रिजेक्ट करने से पहले किसानों को सूचना दी जानी चाहिए, ताकि वे समय रहते निर्णय ले सकें। किसानों के अनुसार, सहकारी गन्ना विकास समिति में आयोजित शिकायत मेले में गांव से करीब 100 शिकायतें दी गई थीं, लेकिन जांच में केवल पांच प्लॉटों का निरीक्षण किया गया। किसानों ने इसे नाकाफी बताते हुए सभी शिकायतों की जांच की मांग की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह, सचिव लाल बहादुर, बभनान चीनी मिल के महाप्रबंधक केन दिनेश राय, उप प्रबंधक केन आलोक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed