{"_id":"646bb9f80461b2ff5b08cae4","slug":"disappointed-returned-from-kisan-samman-nidhi-camp-basti-news-c-7-1-177381-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किसान सम्मान निधि शिविर से मायूस लौटे पात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किसान सम्मान निधि शिविर से मायूस लौटे पात्र
Tue, 23 May 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 23 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
बनकटी क्षेत्र के कड़सरी गांव में किसान सम्मान निधि के जांच शिविर में कर्मचारियों के न आने से इंत
बनकटी। गांवों में सम्मान निधि न मिलने व वरासत से संबंधित नए लाभार्थियों को जोड़ने के लिए सोमवार से 16 जून तक गांवों में शिविर लगाने के डीएम के निर्देश के क्रम में कड़सरी गांव में शिविर का आयोजन हुआ। पहले ही दिन अभियान को करारा झटका लगा है। न तो शिविर में कर्मचारी पहुंचे न लेेखपाल। नतीजतन किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
कड़सरी गांव में आयोजित शिविर में पहले दिन तैनात कर्मचारी सहायक ग्राम विकास अधिकारी व लेखपाल आदि का पता ही नहीं था। किसान इंतजार करने के बाद वापस लौट लिए। किसान ब्रह्म देव दुबे, वीरेंद्र चौधरी, संदीप दुबे, अनुज चौधरी, प्रेमचंद शर्मा, लालजी ,विश्वनाथ दुबे, राघवेंद्र, राजेश शर्मा, प्रमोद दुबे, देवी प्रसाद, दिलीप चौधरी, दीपक दुबे, रघुनाथ आदि किसानों ने बताया कि कि पहले से शिविर प्रस्तावित था। सुबह से दोपहर तक इंतजार किया केवल एक कर्मचारी कृषि विभाग के पहुंचे थे लेकिन इंतजार करने के बाद वह भी लौट गए। प्रधान जितेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि आज का शिविर पहले से प्रस्तावित था, चस्पा भी किया गया, लेकिन टीम नहीं आई तो वापस जाना पड़ा।