{"_id":"68a4d857ea2f5a380809dc66","slug":"disability-certificates-were-made-for-60-people-in-the-camp-basti-news-c-207-1-bst1004-142225-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शिविर में 60 लोगों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शिविर में 60 लोगों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाणपत्र
Wed, 20 Aug 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
गौर। दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग एवं समग्र शिक्षा समेकित के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को ब्लॉक सभागार में शिविर का आयोजन किया गया। 81 लोगों का पंजीकरण हुआ। चिकित्सकों के परीक्षण के बाद 60 लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए गए।
सहायक उपकरण के लिए 22 लोगों को चिह्नित किया गया। आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। शिविर में यूडी-आईडी, दिव्यांग शादी, विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दिव्यांग पेंशन, करेक्टिव सर्जरी, दिव्यांग दुकान संचालन आदि योजनाओं के लिए पंजीकरण किया गया। ऑर्थो सर्जन डॉ. शरदेंदु कुमार सिंह, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार दुबे, नेत्र सर्जन डॉ. हरीश कुमार, ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कन्नौजिया, ऑडियोलोजिस्ट रमाकांत पाठक, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की संगीता यादव, विजय कुमार श्रीवास्तव, जय प्रकाश, सीएमओ कार्यालय के लिपिक हरेंद्र प्रसाद, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अजय पांडेय, स्पेशल एजुकेटर्स शिवशंकर आदि मौजूद रहे।