{"_id":"68ae1a06bca642769c05e8eb","slug":"disability-certificates-were-made-for-28-children-in-the-camp-basti-news-c-207-1-bst1005-142700-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कैंप में 28 बच्चों का बनाया गया दिव्यांग प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कैंप में 28 बच्चों का बनाया गया दिव्यांग प्रमाण पत्र
Wed, 27 Aug 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। समग्र शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा अनुभाग और दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग के संयुक्त में मंगलवार को रामनगर ब्लॉक में मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 48 बच्चों का पंजीकरण किया गया, जिसमें परीक्षण के उपरांत 28 बच्चों का दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया गया।
सीएमओ डॉ. राजीव निगम की ओर से गठित टीम में शामिल जिला अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. आलोक पांडेय, ईएनटी सर्जन डॉ. एसएस कन्नौजिया, नेत्र सर्जन डॉ. सुनील कुमार, मनो रोग चिकित्सक डॉ. एके दूबे ने कैंप में आए बच्चों का परीक्षण किया। परीक्षण में जो बच्चे मानक में आए उनको दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। कैंप में स्पेशल एजूकेटर्स राधाकांत पांडेय, कमलेश त्रिपाठी व डीडीआरसी स्टाफ ने सहयोग किया। कैंप का संचालन फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अजय पांडेय ने किया। कैंप में दिव्यांग पेंशन और बीमारी में मिलनी वाली सहायता को लेकर जानकारी दी गई। संवाद