फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Directive to stop salary of CDPO

सीडीपीओ का वेतन रोकने का निर्देश

Wed, 10 Feb 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Directive to stop salary of CDPO
सीडीपीओ का वेतन रोकने का निर्देश
विज्ञापन

बस्ती। अति कुपोषित बच्चों को चिह्नित करने में लापरवाही बरतने पर डीएम आशुतोष निरंजन ने सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने 63 नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों को ग्राम पंचायत के प्रशासक से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हैंडओवर करने को भी कहा।
समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि 2655 आंगनबाड़ी केंद्रों में 17967 अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई है। 322 का एनआरसी या मिनी एनआरसी को रेफर किया गया है। अच्छी प्रगति नहीं है। प्रत्येक रविवार को पीएचसी पर आयोजित होने वाले आरोग्य मेलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अतिकुपोषित बच्चों को लेकर आएं तथा उनके स्वास्थ्य की जांच कराएं। डीएम ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरके, बीएसके की ओर से स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के भ्रमण का कार्यक्रम जारी करने को भी कहा। बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी ने किया। इसमें सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीके वर्मा, डीपीएम राजेश पांडेय, डॉ. अजय, डीपीआरओ विनय सिंह तथा सभी सीडीपीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराएं सुविधाएं’
बस्ती। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सीएचसी व पीएचसी पर सुविधाएं उपलब्ध कराने का डीएम आशुतोष निरंजन ने निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने बीडीओ को निर्देशित किया कि सीएचसी व पीएचसी में सामुदायिक शौचालय बनवाएं। गायघाट तथा भानपुर में स्थानीय नगर निकाय की ओर से शौचालय बनवाए जाएंगे। अस्पताल के गेट के आसपास पेयजल तथा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काऊ कैचर, बीएमडब्ल्यू रूम, एल्बो टैब, हर्बल गार्डन, जंक मटेरियल का निस्तारण, स्वच्छता के लिए थ्री बकेट सिस्टम, सिग्नल लॉक फॉर प्रॉपर स्टेरलाइजेशन,हर तीसरे महीने पर पेयजल की जांच, यूनिफॉर्म साइनेज सिस्टम, मरीज की ड्रेस, भोजन वितरण के लिए ट्रॉली, सुरक्षा व्यवस्था, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, तथा किचन सर्विस होना आवश्यक है। बैठक का संचालन डीपीएम राकेश पांडे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed