फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DIO inspected the PHC, doctors and staff were found absent.

Basti News: डीआईओ ने पीएचसी का किया निरीक्षण डॉक्टर और कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Sun, 14 Dec 2025 01:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
DIO inspected the PHC, doctors and staff were found absent.
बस्ती। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने शनिवार को टीकाकरण सत्र और कई पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। वह पीएचसी हरदी पहुंचे। यहां तैनात एलटी आशीष मिश्रा ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। इसके बाद पीएचसी टिनिच पहुंचे, जहां तैनात चिकित्सक डॉ. रामजन मौजूद नहीं थे, बताया गया कि वह सीएल पर हैं। डीआईओ इसके बाद वह उपकेंद्र सिकटा अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुर में आयोजित टीकाकरण सत्र में पहुंचे। यहां उपलब्धि कम मिली। वहां पर ओवर ड्यू अधिक था। भ्रमण के समय तक केवल छह टीके लगे थे। एएनएम सुषमा यादव व आशा सत्यरूपा को निर्देशित किया गया कि इसे अगले सत्र तक पूर्ण कर लें। डॉ. चौधरी ने बताया कि भ्रमण रिपोर्ट सीएमओ को प्रेषित की जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि टीका उत्सव के तहत छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण शनिवार व बुधवार को आयोजित होने वाले सत्र में कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जीरो डोजर, एमआर, ओपीवी टीका से छूटे बच्चों को शत-प्रतिशत प्रतिरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र हरदी में टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक थी। भ्रमण के समय तक 27 बच्चों को टीका लग चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed