फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DIG strict to curb cow smuggling

Basti News: गो-तस्करी पर लगाम लगाने के लिए डीआईजी सख्त

Fri, 21 Nov 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
DIG strict to curb cow smuggling
बस्ती। पुलिस परिक्षेत्रीय कार्यालय में बृहस्पतिवार को डीआईजी संजीव त्यागी ने बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिलों की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीआईजी ने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए। कहा कि चैन स्नेचिंग और लूट की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर अमल किया जाए। पिछले 10 वर्षों के आरोपितों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई तेज की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने ऑपरेशन क्लीन के तहत वाहनों के निस्तारण और लंबित विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से शीघ्र निस्तारित करने पर जोर दिया। डीआईजी ने निर्देश दिया कि गैंगस्टर, वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने साफ कहा कि गो-तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए फील्ड में तैनात टीमें सक्रिय होकर कार्रवाई करें। रात्रि में प्रभावी चेकिंग हो और महिला व एससी/एसटी एक्ट से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed