फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DIG inaugurated the 'lost and found' camp

Basti News: डीआईजी ने किया ‘बिछड़े मिले, खोया-पाया’ शिविर का उद्घाटन

Mon, 06 Oct 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 06 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
DIG inaugurated the 'lost and found' camp
बस्ती। कंपनीबाग के निकट समाचार पत्र वितरक जनकल्याण सेवा समिति की तरफ से संचालित ‘बिछड़े मिले, खोया-पाया’ शिविर का उद्घाटन शनिवार को डीआईजी संजीव त्यागी ने किया। इसका संचालन जय प्रकाश गोस्वामी के संयोजन में किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर डीआईजी ने कहा कि यह सराहनीय पहल है, जिससे मेले में बिछड़े लोगों को अपनों से मिलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहारों को सौहार्द और शांति के साथ मनाना चाहिए। एसपी अभिनंदन ने बताया कि दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। खोया-पाया शिविर से मेले में आने वाले लोग अपने खोए परिजनों या बच्चों को आसानी से खोज पाएंगे। समाजसेवी व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि बस्ती में पूर्णिमा के दिन प्रतिमाओं के विसर्जन की पुरानी परंपरा रही है, और ऐसे शिविर सामाजिक समरसता की मिसाल हैं। भाजपा नेता सिद्धार्थ शंकर मिश्र ने कहा कि 34 वर्षों से जय प्रकाश गोस्वामी द्वारा संचालित यह शिविर मानव सेवा का प्रतीक बन चुका है।
विज्ञापन

शिविर संचालक जय प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि चाहे कितनी भी कठिनाइयां आए, शिविर का संचालन जारी रहेगा। किसी खोए बच्चे को उसके परिवार से मिलाना बड़ी खुशी है। उद्घाटन अवसर पर सीए अजीत चौधरी, नवीन पाल, दुर्गेश मिश्र, दीनदयाल तिवारी, बृजेश मिश्र, जीडी मिश्र, भूपेंद्र चौधरी सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed