फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diet will be stopped if e-KYC is not done on Poshan Tracker App

Basti News: पोषण ट्रैकर एप पर ई-केवाईसी न कराने पर रुकेगा आहार

Thu, 14 Aug 2025 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Diet will be stopped if e-KYC is not done on Poshan Tracker App
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिले के 2656 आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत एक लाख 12 हजार 775 बच्चों का पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से उपस्थिति और लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूरी नहीं हुई है।
इसको लेकर प्रमुख सचिव बाल विकास ने नाराजगी जताई। वह बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये ई-केवाईसी और एफआरएस संबंधी कार्यों की समीक्षा की, जिसमें स्थिति ठीक नहीं मिली। उन्होंने जिन लाभार्थियों का ई-केवाईसी नहीं हुआ है उनका आहार तत्काल रोकने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव बाल विकास एवं पुष्टाहार लीना जौहरी ने सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक वीसी के जरिये समीक्षा की। डीपीओ बस्ती राकेश कुमार से जानकारी ली। बताया गया कि जिले में एक लाख 12 हजार 775 बच्चों का ई-केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण होना है। इसमें एक लाख से ऊपर बच्चों का प्रमाणीकरण हो चुका है। प्रमुख सचिव ने कहा कि 15 अगस्त तक यह समय दिया गया था, फिर भी शत-प्रतिशत प्रमाणीकरण न होना लापरवाही है। बिना ई-केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण के किसी भी दशा में अनाज न दें। ई-केवाईसी से बाहर होने वाले बच्चों को खाद्यान्न नहीं मिलेगा। प्रोत्साहन राशि भी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि आंगनबाड़ी में तीन से छह साल तक के जो भी बच्चे पंजीकृत हैं, उनका ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें, ताकि सही डाटा जिले से तैयार हो सके। डीपीओ ने जानकारी दी कि निर्धारित समय तक पोषण ट्रैकर पर उपस्थिति प्रमाणीकरण, फोटो कैप्चर और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। आंगनबाड़ी सेवाओं के लिए अनिवार्य फेस रिक्रिएशन सिस्टम (एफआरएस) करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed