फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diesel stolen from truck parked in front of shop

Basti News: अतिक्रमण से खाली कराई सड़क... बुलडोजर के साथ पहुंची टीम

Tue, 21 Jan 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 21 Jan 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Diesel stolen from truck parked in front of shop
अतिक्रमण हटवाती नगर पालिका की टीम
कंपनीबाग से शास्त्री चौक तक चला अभियान, दोपहर बाद शुरू हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर में मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। कंपनीबाग से शास्त्री चौक तक सड़क की दोनों पटरियों को खाली कराने के लिए नगर पालिका और पुलिस की टीम दोपहर बाद कार्रवाई करने उतर गई। इस दौरान बुलडोजर के साथ पहुंची टीम को देखते ही हड़कंप मच गया। दुकानदार पटरियों पर सब्जी और फल की दुकान समेटने लगे। काफी देर तक दुकानदारों में भगदड़ की स्थिति बनी रही।
कंपनीबाग से शास्त्री चौक तक दोपहर बाद सब्जी एवं फल मंडी सज जाती है। शाम को खरीदारी शुरू होते ही यहां जाम की समस्या बन जाती है। नगर पालिका की तरफ से पूर्व में सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। मगर, इसका पालन लोग आसानी से नहीं करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस बल के साथ नगर पालिका के जेई हर्षित निगम, विक्रम सिंह आदि बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने निकल पड़े।
विज्ञापन

इस दौरान सड़क की एक तरफ पटरी तक बनाए टिन शेड एवं अन्य अस्थायी निर्माण हटवा दिए गए। टीम को देखकर सब्जी और फल विक्रेता भी अपनी दुकान समेट कर इधर-उधर हो लिए। लगभग एक घंटे तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर संबंधित पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रभारी ईओ/ एसडीएम सुनिष्ठा सिंह ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed