फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DIES DUS TO TRACTOR OVERTURNING

बंधे पर चढ़ाते वक्त ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Sat, 17 Oct 2020 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
DIES DUS TO TRACTOR OVERTURNING
बंधे पर चढ़ाते वक्त ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। कैथवलिया लाला गांव में शनिवार को बंधे पर ट्रैक्टर चढ़ाते वक्त अचानक पलट गया। उसके नीचे आकर 25 वर्षीय चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह खेत की जुताई कर लौट रहा था। परिजन से उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई।

नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर बाजार थानाक्षेत्र के कैथवलिया लाला गांव निवासी अगनू के चार बेटों में 25 वर्षीय उमेश कुमार तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह गांव के पूरब सीवान में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। खेत की जुताई के बाद उमेश ट्रैक्टर को लेकर बंधे पर चढ़ रहा था। अचानक रोटावेटर लगे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसकी चपेट में आकर उमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। गंभीर चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed