फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dhirsen nishad elected chairman

रुधौली : धीरसेन पहले अध्यक्ष बने

Sat, 02 Dec 2017 12:35 AM IST
basti
basti Updated Sat, 02 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
dhirsen nishad elected chairman
राजनी‌त‌ि - फोटो : amar ujala
रुधौली। 
विज्ञापन

नवसृजित नगर पंचायत के पहले चुनाव में बसपा प्रत्याशी धीरसेन निषाद ने अपने निकटतम भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल को 355 मतों से शिकस्त दी है। नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष के रूप में कब्जा जमाया है। 
मतगणना के तीन राउंड में पीछे रहने के बाद चौथे चरण में जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ धीरसेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को शिकस्त दी। कुल 15 वार्डों में केवल चार वार्डों में ही भाजपा का कब्जा हो पाया है। एक वार्ड बसपा के खाते में और एक वार्ड कांग्रेस में जाने के साथ शेष पर निर्दल प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया। प्रदेश और केंद्र में सत्ताधारी भाजपा की बात करें तो कुल 15 में से पांच वार्ड ऐसे रहे जिसमें भाजपा के सदस्य पद के प्रत्याशी 30 वोट भी नहीं प्राप्त कर पाए। 
विज्ञापन

पहले राउंड की मतगणना की बात करें तो इस चरण में निर्दल प्रत्याशी ओमनाथ सोनी ने कुल 662 मतों के साथ पहले स्थान पर कब्जा जमाया। इस चरण में बसपा को 507, सपा को 411 तो भाजपा प्रत्याशी को 362 मत मिले, जबकि निर्दल आशा देवी भी 391 मतों के साथ फाइट में रहीं। दूसरे चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल ने बढ़त बनाते हुए 534 मत प्राप्त कर पहले स्थान पर रहीं, जबकि सपा प्रत्याशी 439 मतों के साथ दूसरे स्थान पर, निर्दल आशा देवी ने 380 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। निर्दल लालचंद सोनी ने 372 मतों के साथ चौथा स्थान, बसपा प्रत्याशी 316 मतों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।  पहले राउंड में आगे रहे निर्दल प्रत्याशियों ओमनाथ सोनी ने 253 मतों के साथ छठा स्थान प्राप्त किया। इन दो चरणों की लड़ाई में निर्दल प्रत्याशी ओमनाथ सोनी इस बार भी 915 मतों के साथ पहले स्थान पर काबिज रहे जबकि भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल 897 के साथ दूसरे स्थान पर बनी रहीं। तीसरे राउंड में संगीता जायसवाल ने सबसे ज्यादा 547 मत प्राप्त किए, जबकि बाकी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए धीरसेन 378 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे यहाबं इस चरण में सपा प्रत्याशी को 310, निर्दल आशा देवी को 197 मत मिले जबकि प्रथम दो चरणों में पहले स्थान पर काबिज रहे निर्दल ओमनाथ को 178 मत ही प्राप्त हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे राउंड में बसपा का गढ़ माने जाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर और शहीद कीर्तिकर निषाद नगर के बूथों का जब बॉक्स खुला तो निषाद ने सर्वाधिक 736 मत प्राप्त कर विजयी बढ़त बना ली। इस चरण में निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी को केवल 162 मत मिले।13 मत अवैध पाए गए जबकि नोटा को 12 मत मिले। 
प्रत्याशियों को मिले वोट 
धीरसेन    बसपा    1996    जीते 
संगीता जायसवाल    भाजपा    1641 
मोहम्मद शमीम    सपा    1383 
लाल चंद सोनी    निर्दल    1168 
सोमनाथ सोनी निर्दल 1154 
आशा देवी    निर्दल    1022 
ध्रुवचंद    निर्दल    400 
शिव कुमार जायसवाल    निर्दल    499 
महेश निषाद    निर्दल    242 
अनवर जहां    कांग्रेस    158 
इंद्रकेश निषाद    निर्दल    62 
खलीलुल्लाह    आप    9 
गीता मोदनवाल    निर्दल    144 
जिया उल हक    निर्दल    156 
मुखलाल    निर्दल    155 
विनोद कुमार    निर्दल    181 
विमलेश सोनी    निर्दल    38 
शोभावती    निर्दल    20 
सत्यनारायण    निर्दल    15 
सकीना खातून    निर्दल    30 
हरिश्चंद्र    निर्दल    20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed