फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devotees will take a dip on the banks of Saryu, Kuano and Manwar rivers.

Basti News: पूर्वजों की पूजा से मिलेगी पितृदोष से मुक्ति

Fri, 09 Feb 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 09 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Devotees will take a dip on the banks of Saryu, Kuano and Manwar rivers.
मौनी अमावस्या : सरयू, कुआनो व मनवर नदी के तट पर डुबकी लगाएंगे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौनी अमावस्या शुक्रवार को मनाई जाएगी। नदियों के घाटों पर स्नान कर श्रद्धालु दान कर पुण्य प्राप्त करेंगे। ज्योतिषाचार्य मंगलाचार्य पाठक ने बताया कि मौनी अमावस्या पर मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूर्वजों का पूजा पाठ की जाए तो पितृ दोष से मुक्ति मिल जाती है।
उन्होंने बताया कि पद्मपुराण के उत्तरखंड में माघ मास की अमावस्या के महात्व का वर्णन किया गया है। इसके अनुसार व्रत, दान और तपस्या से श्रीहरि को उतनी प्रसन्नता नहीं होती, जितनी कि माघ माह में स्नान मात्र से होती है। इसलिए स्वर्ग लाभ, पापों से मुक्ति के लिए प्रत्येक मनुष्य को माघ स्नान करना चाहिए।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य मंगलाचार्य ने बताया कि प्रातः काल मौन रखकर स्नान ध्यान से सहस्र गोदान का पुण्य फल प्राप्त होता है। वैसे मौनी अमावस्या पर स्नान के बाद दान का विशेष महत्व है। दान में भूमि, स्वर्ण, अश्व, हाथी के साथ ही तिल से बनी सामग्री, उष्ण वस्तुएं, कंबल-स्वेटर, शाक-सब्जी दान करने से पुण्य प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सरयू, कुआनो, मनवर नदी के तट पर श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। सरयू नदी के टांडा पुल तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचते हैं। घाट पर सफाई आदि व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधिकारियों ने घाट का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed