फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devotees flock... Railway-roadways arrangements fall short

Basti News: श्रद्धालुओं का रेला... कम पड़े रेलवे-रोडवेज के इंतजाम

Wed, 29 Jan 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Devotees flock... Railway-roadways arrangements fall short
बस्ती रेलवे स्टेशन पर प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन का इंतजार करते श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती नजर आई। मेला स्पेशल ट्रेन में सीट पाने के लिए रात से सुबह तक यात्री स्टेशन के प्लेटफार्म पर जमे रहें। मेला स्पेशल ट्रेन के आने पर कोच में सीट पाने के लिए यात्रियों को धक्का-मुक्की भी करनी पड़ी।
सोमवार की रात दो बजे और मंगलवार की सुबह 8:30 बजे मेला स्पेशल ट्रेन में कई यात्रियों को जगह नहीं मिल पाई। वह सुबह दूसरी ट्रेन के इंतजार में कड़ाके की ठंड में बैठे नजर आएं।
विज्ञापन

महाकुंभ के मद्देनजर रेलवे प्रशासन की व्यवस्था पर श्रद्धालु यात्रियों की संख्या भारी पड़ रही है। मौनी अमावस्या के लिए मंगलवार की रात 2:10 बजे 05314 मेला स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंची। यह ट्रेन काठगोदाम से झूसी तक के लिए चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ट्रेन 22583 मुंबई एलटीटी अंत्योदय एक्सप्रेस कासगंज से झूसी तक के लिए मंगलवार की सुबह 8:30 बजे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री दौड़ पड़े। कुछ ही देर में ट्रेन के डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हुई। परिवार के साथ होने के कारण कई यात्रियों को ट्रेन छोड़नी पड़ी।

सोमवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का जत्था बस्ती रेलवे स्टेशन पर उमड़ने लगा। स्टेशन के लगभग सभी प्लेटफार्म पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई।
प्लेटफार्म पर टेंट आदि की व्यवस्था न होने से रात की ठंड में यात्री ठिठुरते नजर आएं। प्लेटफार्म नंबर तीन पर चादर डालकर बैठे रामदत्त ने कहा कि मौनी अमावस्या पर पर ट्रेन की व्यवस्था तो की गई। मगर, प्लेटफार्म पर यात्री सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed