{"_id":"694c3b20cd4a1b2f620208b9","slug":"devotees-danced-to-the-songs-of-baba-shyam-basti-news-c-207-1-bst1005-150038-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बाबा श्याम के गीतों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बाबा श्याम के गीतों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
श्याम महोत्सव में उपस्थित श्रद्धालु संवाद
बस्ती। श्री श्याम वार्षिक महोत्सव के अवसर पर श्री श्याम सेवा मंडल बस्ती की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार रात गौरीदत्त धर्मशाला में सजे बाबा श्याम के भव्य दरबार में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। मशहूर भजन गायक शुभम रूपम के मंच पर पहुंचते ही श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर पहुंच गया। बाबा श्याम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
भक्तिभाव के बीच देर रात तक शुभम रूपम कोलकाता ने मंच संभाला। जैसे ही उन्होंने बाबा की स्तुति करते हुए ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम’ और ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’ जैसे भजन गाए, श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमने लगे। एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कार्यक्रम में अन्य भजन गायकों ने भी अपने सुमधुर भजनों से समा बांध दिया। देर रात बाबा श्याम की आरती उतारी गई। बाबा का अलौकिक शृंगार, भजन संध्या और अखंड ज्योति मुख्य कार्यक्रम रहा।
कानपुर से आए भजन गायक अभिषेक शुक्ला और चौरीचौरा से आए सन्नी मद्देशिया ने अपने भजनों से समा बांधा। छप्पन भोग कार्यक्रम हुआ। श्याम रसोई सजाई गई। इस दौरान श्रद्धालु श्याम बाबा के दर्शन पाने को लालायित थे।
विज्ञापन
विमल गोयल, राजेंद्र मोदी, प्रेम कुमार मोदी, अजय मोदी, अजय अग्रवाल, विक्की गड़िया, विशाल अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, राहुल मोदी, अंशुल मोदी आदि मौजूद रहे।