फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devotees became emotional after listening to the episode of Kewat

Basti News: केवट प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

Sat, 10 May 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 10 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional after listening to the episode of Kewat
नगर बाजार(बस्ती)। आदर्श नगर पंचायत नगर बाजार में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन शुक्रवार को कथा व्यास अनंत समलंकृत आचार्य रामेश्वर ने श्रीराम और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

कहा कि सीताजी और लक्ष्मण सहित गंगा नदी पार कराने से पूर्व केवट ने श्रीराम के चरण धोने की शर्त रखी। गंगा नदी पार कराने के बाद केवट ने उतराई लेने से भी मना कर दिया और प्रभु श्रीराम से बोले कि यह प्रभु मैंने इस लौकिक संसार में आपको गंगाजी के एक तट से दूसरे तट में जाने में सहायता की है। आप के धाम आने पर मुझे भवसागर से पार लगा देना। केवट की भक्तिपूर्ण चतुराई को समझकर प्रभु श्रीराम ने प्रसन्नता व्यक्त की। आचार्य रामेश्वर ने प्रभु श्रीराम के वन गमन का हृदय स्पर्शी चित्रण किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए। मुख्य यजमान शेषमणि गुप्ता, शकुंतला देवी, चिरौजी गुप्ता, मंजू देवी ने पूजन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना, राना दिनेश प्रताप सिंह, विष्णु कसौधन, संजय गुप्ता, नरेंद्र पांडेय, रत्नेश्वर सिंह, विजय श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, श्रवण कसौधन आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed