फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Devesh had left Delhi after hearing the news of his grandfather's death, but was run over by a trailer on the expressway.

Basti News: बाबा की मौत की खबर सुनकर दिल्ली से चला था देवेश, एक्सप्रेसवे पर ट्रेलर ने राैंदा

Sun, 08 Feb 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Devesh had left Delhi after hearing the news of his grandfather's death, but was run over by a trailer on the expressway.
बाबा रामशंकर सिंह के साथ ​देवेश की फाइल फोटो। स्रोत सोशल मीडिया।
बस्ती। भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं संतकबीरनगर जिले के प्रभारी अजय सिंह गौतम के घर 12 घंटे के भीतर दो परिजनों के मौत का मातम छा गया। शुक्रवार को शाम सात बजे शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती उनके पिता राम शंकर सिंह 90 की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर दिल्ली से घर के लिए निकले भतीजे देवेश सिंह (30) की मथुरा जिले के सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोल 88 के पास सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के बाबा के निधन की खबर पर अजय सिंह गौतम बड़े भाई राम सिंह के बेट देवेश सिंह उर्फ छोटू तत्काल घर के लिए निकल पड़ा।
शुक्रवार की रात रास्ते में रात लगभग दो बजे बस रुकी तो यात्रियों के साथ उतरकर वह भी बाथरूम करने लगे। इसी बीच एक तेज रफ्तार कंटेनर खड़ी बस में भिड़ी और नीचे उतरे लोगों को रौंदते हुए चली गई।
विज्ञापन

इस हादसे में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें शिवम भी शामिल रहे। 12 घंटे के भीतर भाजपा नेता के घर दो की मौत खबर आने से परिवार के सन्न रह गए। उनके पैतृक गांव नगर थाना क्षेत्र के भेलवल में मातम छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा नेता और उनके शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा नेता के बड़े भाई राम सिंह गांव के निकट पिपरागौतम गांव में कुआनो नदी के नीवा घाट पर पिता को मुखाग्नि दी।
वहीं परिवार के कुछ सदस्य शिवम का लेने के लिए मथुरा रवाना हुए। देर शाम तक उनके शव आने का इंतजार होता रहा। शिवम के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

इस दौरान भाजपा जिला प्रभारी अशोक सिंह, पूर्व प्रमुख कृष्णचंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, अभय पाल, अखंड सिंह, अजय पाल, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, रवींद्र गौतम सहित तमाम लोग पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed