{"_id":"65da36fdc2575e082c0daecb","slug":"development-plans-are-getting-affected-in-gaur-area-basti-news-c-207-1-sgkp1006-111913-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गौर क्षेत्र में विकास योजनाएं हो रहीं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गौर क्षेत्र में विकास योजनाएं हो रहीं प्रभावित
Sun, 25 Feb 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
उधार के सीडीपीओ से चलाया जा रहा गौर ब्लॉक का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं कर्मचारियों के अभाव में प्रभावित हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत सीडीपीओ को लेकर हो रही है। गौर ब्लॉक का चार्ज उधर की सीडीपीओ से चलाया जा रहा है।
विक्रमजोत ब्लॉक में तैनात सीडीपीओ बलराम को विभाग ने जुलाई 2023 में गौर ब्लॉक का अतिरिक्त चार्ज दिया है। दो ब्लॉकों का प्रभार होने से सीडीपीओ पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। इस वजह से विभाग की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। इसका खामियाजा आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित छोटे बच्चों और कार्यकर्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
गौर ब्लाॅक क्षेत्र में कुल 221 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमेंं 33 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र है। जबकि 27 केंद्रों पर सहायिका के पद रिक्त है। इसी तरह 19 केंद्रों पर कई वर्षों से कार्यकर्ता के पद खाली चल रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सबसे ज्यादा दिक्कत सीडीपीओ को लेकर हो रही है। क्योंकि ब्लॉक मुख्यालय पर स्थापित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर यदि विभाग के किसी कार्य से गए तो वहां पर पता चलता है कि सीडीपीओ आए ही नहीं हैं। ऐसे में लोगों को एक काम के लिए कई दिनों तक कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।