फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Details of teachers will be made public to prevent fraud

फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सार्वजनिक होगा शिक्षकों का ब्योरा

Sat, 10 Sep 2022 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Details of teachers will be made public to prevent fraud
फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सार्वजनिक होगा शिक्षकों का ब्योरा
विज्ञापन

तस्वीर के साथ दर्ज होगी शिक्षकों की योग्यता व नाम
बस्ती। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए विभाग ने बड़ी पहल की है। अब फर्जी शिक्षक या तैनाती के बावजूद स्कूल न जाने वाले शिक्षकों की पहचान आसान होगी। निरीक्षण के समय एक ही नजर में शिक्षकों का ब्योरा दिख जाएगा। इसके लिए सभी प्राथमिक, जूनियर, कंपोजिट स्कूल और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में ‘हमारे शिक्षक’ बोर्ड लगाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्कूल में कार्यरत शिक्षक की फोटो सहित जानकारी मिलेगी।
जिले में 2076 परिषदीय स्कूल हैं। जिनमें 1,430 प्राथमिक 324 उच्च प्राथमिक और 322 संविलियन स्कूलों के साथ 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘हमारे शिक्षक’ बोर्ड लगाया जाएगा। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने बीएसए को निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा कि ‘हमारे शिक्षक’ बोर्ड स्कूल में ऐसी जगह लगाया जाए, जिसे स्कूल में प्रवेश करते ही देखा जा सके। शिक्षकों के स्थानांतरण, पदोन्नति व सेवानिवृत्ति के बाद इस बोर्ड को अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प योजना से संवारा जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने की तैयारी चल रही है। जिसे लेकर सभी शिक्षकों का बीआरसी पर प्रशिक्षण चल रहा है। अब परिषदीय स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों की योग्यता को सार्वजनिक किया जाएगा। स्कूलों को मिली कंपोजिट ग्रांट से पांच सौ रुपये खर्च करके स्कूल में एक बोर्ड लगाया जाएगा। ‘हमारे शिक्षक’ नामक बोर्ड पर कार्यरत सभी शिक्षकों के फोटोग्राफ व तैनाती की तिथि, शैक्षिक योग्यता व प्रशिक्षण योग्यता और मानव संपदा, आईडी का विवरण दर्ज रहेगा। यह बोर्ड स्कूल में प्रवेश करते समय दिखाई देगा। अगर कोई शिक्षक स्थानांतरण, पदोन्नति व सेवानिवृत्ति होता है तो इस बोर्ड को अपडेट किया जाएगा। एक बोर्ड पर अधिकतम छह शिक्षकों का विवरण अंकित किया जाएगा। छह से अधिक शिक्षक होने की स्थिति में दूसरा बोर्ड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि शासन की ओर से पत्र आया है। सभी बीईओ को निर्देशित किया गया है। प्रधानाध्यापकों व वार्डनों की जिम्मेदारी होगी अगले 15 दिनों में यह बोर्ड सभी स्कूलों में लग जाए। विभागीय अधिकारियों, जिला स्तरीय टास्क फोर्स, ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स, अकादमिक रिसोर्स पर्संस की ओर से स्कूलों के निरीक्षण करते समय इस बोर्ड को दिखाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed