फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Despite the police did not show serious

प्रदर्शन के बावजूद पुलिस नहीं हुई गंभीर

Sun, 18 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 18 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Despite the police did not show serious
up police - फोटो : अमर उजाला
पुलिस कार्यालय मेें प्रदर्शन करने के बावजूद कबूूतरबाजों पर हाथ डालने से पुलिस बच रही है। मलेशिया के बहुराष्ट्रीय चश्मा फैक्ट्री में नौकरी दिलाने के नाम पर सवा लाख गवां चुके नगर थानाक्षेत्र के तिलकपुर निवासी अनिल कुमार को न्याय की उम्मीद नहीं जगी। इसके जैसे डेढ़ सौ से अधिक बेरोजगार घर की पूंजी देकर फंसे हैं। न तो उनके रुपये वापस मिल रहे हैं, न ही उन्हें नौकरी दिलाई जा रही है।  
विज्ञापन


जिले के बेरोजगारों को खाड़ी  देशों (दुबई, सऊदी अरब, मस्कट, कुवैत व कतर) भेजने के नाम पर ठगी करने वालों की बहुतायत है। जो युवकों को जाल में फंसाकर लाखों कमा रहे हैं। कुछ लोगों को भेजने में कामयाब होने से लोगों को थोड़ा भरोसा हुआ नहीं कि वे जाल में फंसा लेते हैं। तिलकपुर के जवाहर लाल के बेटे अनिल कुमार के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। 
विज्ञापन


उसेेे हर्रैया क्षेत्र के महुंघाट निवासी इसरार नामक व्यक्ति ने जनवरी 2015 में झांसा दिया कि वह मलेशियाई चश्मा फैक्ट्री में नौकरी लगवाएगा। चेन्नई-दिल्ली के चक्कर लगवाने के बावजूद जब उसे फ्लाइट नहीं मिली तो रुपये वापस मांगने लगा। लेकिन इसरार नामक कबूतरबाज ने पैसे वापस नहीं किए। तमाम लोगों ने 19 मई को प्रदर्शन भी किए लेकिन नतीजा  नहीं निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed