फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Despite having a house of one's own, the issue of living in a rented house is bothersome

Basti News: खटक रही अपना घर होने के बावजूद किराए के मकान में रहने की बात

Tue, 05 Aug 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Aug 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Despite having a house of one's own, the issue of living in a rented house is bothersome
बस्ती। दिन दहाड़े लोहे के रॉड से की गई सैन्य कर्मी की हत्या की शुरुआती छानबीन में पुलिस घरेलू कशमकश को घटना से जोड़कर देख रही है। करीब 40 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन पाने वाले रमापति पांडेय 12 वर्ष के पोते को साथ लेकर किराए के मकान में रहने की परिस्थितियों की तह में पुलिस जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि पूछताछ में मृतक के पोते और उसके दोस्त की बातों में कई संदेहास्पद चीजें सामने आई हैं। दिन में करीब 12 बजे वह घर से निकला था। पौने चार बजे लौटकर आने के बाद आसपास के लोगों के जरिए पुलिस को घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन

रुधौली थाने के आमबारी निवासी रमापति पांडेय (77) का एक बेटे संतोष कुमार पांडेय आर्मी में प्रयागराज में तैनात हैं जबकि दूसरे बेटा संजीत बंगलुरू में पत्नी के साथ रहते हैं। पुलिस के मुताबिक संजीत की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी तो वह दूसरी शादी कर लिए और अपने 12 वर्ष के बेटे आयुष को अपने पिता रमापति पांडेय के पास छोड़कर पत्नी के साथ बंगलुरु में शिफ्ट हो गए। पुलिस के मुताबिक परिवार में किसी बात पर विवाद के बाद करीब 14 महीने पहले रमापति पांडेय पोते आयुष को साथ लेकर पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के रेहरवा शंकरदास कुटी के पास किराए का मकान लेकर रहने लगे। आयुष स्कूल नहीं जाता था। बल्कि उसकी पढ़ाई के लिए करीब एक महीने से एक लड़की घर पर जाती थी। वह दोनों लोगों का खाना भी बना दिया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे भैंसहिया निवासी विनय कुमार उपाध्याय के अनुसार उन्हें उनके भांजे संतोष ने फोन करके घटना के बारे में बताया। मृतक के बेटे संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि वह किसी काम से बंगलुरु गए थे। वहां से लौटकर दिल्ली जा रहे थे मगर रास्ते में घटना की सूचना मिली। अभी वह कुछ भी बताने से इनकार किए बोले कि ट्रेवल कर रहे हैं। आकर पूरी स्थिति के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed