फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Despite action, the number of sick school vehicles is not decreasing

Basti News: कार्रवाई के बावजूद नहीं घट रही बीमार स्कूली वाहनों की संख्या

Mon, 27 Nov 2023 10:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 27 Nov 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Despite action, the number of sick school vehicles is not decreasing
बीमार स्कूली वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए एआरटीओ ने आदेश जारी किया। इसके लिए पुलिस से सहयोग मांगा था। लेकिन दो महीने बाद भी ये बीमार वाहन बच्चों को असुरक्षित यात्रा करा रहे है। इन पर न तो पुलिस ने अंकुश लगाया और न ही संभागीय परिवहन कार्यालय के अधिकारियों ने। इनकी संख्या में कमी होने के बजाए बढ़ोत्तरी होती जा रही है।
विज्ञापन

बिना फिटनेस के चल रहे स्कूली वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के साथ एआरटीओ ने एसपी को पत्र भेजकर सहयोग मांगा था। पत्र में थाना क्षेत्र में पुलिस को बिना फिटनेस के चल रहे स्कूली वाहनों पर कार्रवाई करनी थी। जबकि पूरे कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर परिवहन विभाग मुख्यालय भेजा जानी थी। इस मामले में दोनों ही विभागों ने सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाए। जिले में कुल 1065 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। दो महीने पहले हुई पड़ताल में 315 वाहनों ने फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं बनवाया था। परिवहन विभाग ने काली सूची में डालकर नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

पंजीकरण रद्द कराने की दी थी चेतावनी
नोटिस में सख्त हिदायत दी गई थी कि अगर इनका फिटनेस नहीं बनवाया गया तो उनका रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया जाएगा। सभी को लापरवाही बरतने पर पंजीयन निरस्त करने की चेतावनी दी गई थी। यही नहीं अगर यह वाहन सड़क पर बच्चों की ढुलाई करते मिले तो विद्यालय के प्रधानाचार्य या प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। इस आदेश के दो माह बीतने के बाद भी 317 स्कूली वाहन संचालक नींद से नहीं जाग रहे हैं। वहीं, परिवार विभाग मुख्यालय को भेजी जाने वाली रिपोर्ट को लेकर परेशान है। परिवहन विभाग के आयुक्त ने एसपी और एआरटीओ को पत्र भेज कर अनफिट वाहनों की सूची उपलब्ध कराया है। ताकि संबंधित थाना क्षेत्रों में संचालित सभी स्कूली वाहनों की विधिवत जांच हो सके और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानावार भेजी जा चुकी है सूची
एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देशा पर एसपी को सूची उपलब्ध करवा दिया गया है। ताकि अनफिट स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की जा सके। एआरटीओ ने बताया कि दो माह में कुछ वाहनों का फिटनेस तो बन गया, लेकिन कई के फिटनेस की समय-सीमा समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed