फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Desperation to spend pink notes is increasing

Basti News: गुलाबी नोट खपाने की बढ़ने लगी बेताबी, पर जल्दबाजी नहीं

Tue, 23 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 23 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Desperation to spend pink notes is increasing
एसबीआई में ग्राहकों को व्यवस्थित करती पुलिस
बस्ती। दो हजार की नोट चलन से बाहर करने के आदेश का असर अब बाजार में दिखने लगा है। जिसके पास दो हजार के नोट हैं, वे किसी न किसी तरह उसे खपाने के प्रयास में जुटे हैं। खासकर पेट्रोल पंपों पर दो हजार की नोट लेकर पहुंचने वालों की संख्या में पांच गुना बढ़ोतरी हो गई है। वहीं ज्वेलर्स की दुकानों पर भी दो हजार की नोट देकर खरीदारी करने वालों की तादाद बढ़ी है। हालांकि कई ज्वेलर्स ग्राहकों से अधिकतम 10 नोट ही ले रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के एक प्रमुख ज्वेलर्स ने बताया कि पिछले तीन दिनों में दो हजार की नोट देकर सोने की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट, झुमके, कंगन खरीदने वाले ग्राहक ज्यादा आ रहे हैं। वे 40-50 हजार रुपये की खरीदारी करके दो हजार की नोट में ही भुगतान देना चाह रहे हैं। कचहरी, जेल गेट, मिश्रौलिया, गांधीनगर, मालवीय रोड पेट्रोल पंपों पर सेल्समैन के सौ-दो सौ का पेट्रोल-डीजल भरवाने वाले भी तमाम लोग दो हजार की नोट देते देखे गए। पंप संचालकों का कहना है कि वे किसी भी ग्राहक से नोट लेने से इनकार नहीं कर रहे हैं। भले ही वह सौ-दो सौ का ही ईंधन ले रहा है।
विज्ञापन

-------
छोटे दुकानदार लेने से कर रहे परहेज
- बड़े व्यवसायी भले ही दो हजार की नोट लेने में संकोच न कर रहे हों लेकिन छोटे दुकानदार इससे परहेज कर रहे हैं। गांधीनगर के जूता व्यवसायी राज कुमार कहते हैं कि बैंक में जाकर इसे बदलने के चक्कर में नहीं पड़ना चाहते। वहीं शास्त्री चौक पर किराने की दुकान चलाने वाले अनिल कुमार कहते हैं कि दो हजार की नोट लेकर आए कई ग्राहकों को वह लौटा चुके हैं। फल व्यवसायी आरिफ, हारुन, कापी-किताब दुकानदार अखिलेश, कोल्ड ड्रिंक्स दुकानदार प्रमोद भी दो हजार की नोट नहीं लेना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
बैंकों में नहीं है कोई खास गहमागहमी
- नोट बदलने को लेकर बैंकों में कोई खास गहमागहमी नहीं देखी गई। गांधीनगर एसबीआई मुख्य शाखा, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, केनरा बैंक, एसबीआई कोर्ट एरिया आदि बैंक शाखाओं में रूटीन ग्राहक ही काउंटर पर देखे गए। बैंक अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग पूछताछ करने आ रहे हैं लेकिन कोई खास भीड़ इसे लेकर नहीं है।
-----
- दो हजार रुपये के नोट वैसे भी बाजार में कम दिखाई देते हैं। इसे बंद करने के सरकार के फैसले के बाद कुछ नोट दिखाई देने लगे हैं। हालांकि इसे बदलने की व्यवस्था की गई है, जिससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। -प्रवेश द्विवेदी, व्यवसायी, प्लास्टिक कांप्लेक्स ----------
- दो हजार के नोट के बारे में पहले से ही आशंका थी कि बंद हो जाएगा। इसलिए लोग कम ही इसे रखते थे। जिसे मिलता था, वह कहीं न कहीं खर्च कर देता था। मेरे पास कुछ नोट है,उसे बैंक में ले जाकर बदलेंगे। -कृष्णानंद दूबे, शिक्षक
-------------
- इस नोट के बंद होने से व्यवसाय पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि इसके लिए सरकार ने समय गलत चुना है। लगन के समय में ग्राहक नोट लेकर आएंगे तो उन्हें वापस करना भी नहीं ठीक है। नोट इकट्ठा होने पर बैंक जाकर बदलने की झंझट होगी। -पीसी पटेल- व्यवसायी
----
- जिसके पास बैंक में खाता है, उसे नोट बदलने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। आरबीआई ने खाते में जमा करने की सीमा भी नहीं निर्धारित की है। इसलिए लोग दो हजार के नोट आसानी से बैंक में जाकर जमा कर सकते हैं। -डाॅ. जीपी चौहान
---
चार माह का है समय, आराम से बदलें नोट
अग्रणी बैंक प्रबंधक अविनाश चंद्रा के मुताबिक, दो हजार के नोट काफी कम मात्रा में चलन में हैं। जिनके पास हैं भी, वे चार माह में आराम से इसे बदल सकते हैं। बैंक में एक दिन में दस तो बैंक प्रतिनिधि से एक दिन में चार नोट बदले जा सकेंगे। दो हजार का नोट अभी भी वैध मुद्रा है तो बाजार में भी इसे स्वीकार किया जाना चाहिए। हालांकि बैंक की ओर से ग्राहकों को दो हजार के नोट नहीं दिए जाएंगे। इन दिनों में बैंक शाखाएं भी अपने निर्धारित के अनुसार ही काम करेंगी।

---------------
खाते में जमा करने की कोई सीमा नहीं
- एसबीआई के मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बताया कि नोट जमा करने के लिए कोई सीमा नहीं है। बशर्ते उस खाते की केवाईसी की गई हो। जिनके खाते नहीं हैं उनके लिए आरबीआई ने एक दिन में दस नोट यानी बीस हजार रुपये की सीमा तय की है। इसके लिए बैंक में पहले से ही तैयारियां कर ली गई हैं। कई खातों की केवाईसी नहीं है, उसके लिए अलग काउंटर लगाया गया है। नोट बदलने के लिए अलग से कोई काउंटर लगाने का निर्देश नहीं है। अगर भीड़ बढ़ जाएगी तो अलग काउंटर लगा दिए जाएंगे।
----
नोट बदलने के सामान्य निर्देश
- 23 मई से किसी भी बैंक में बदले या जमा किए जा सकेंगे।
- खाते में दो हजार की नोट जमा करने की कोई सीमा निर्धारित नहीं है।
- केवाईसी अपडेट रहने वाले खाते में ही नोट जमा करने की सुविधा होगी।
- बिना खाते वालों को एक दिन में 10 नोट यानी 20 हजार रुपये की सीमा तय।
- ग्राहक सेवा केंद्र पर दो नोट यानी चार हजार रुपये की सीमा तय।
- 30 सितंबर 2023 तक किसी भी बैंक के ब्रांच में 2000 रुपये के नोट बदले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed