फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Department are tricked allowance

विभाग को चकमा देकर ले रहे भत्ता

Sat, 02 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sat, 02 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Department are tricked allowance
विभाग को चकमा देकर ले रहे भत्ता - फोटो : pti
जिले के सौ से अधिक ऐसे शिक्षक दंपति हैं जो विभाग को चकमा देकर आवासीय भत्ता का लाभ उठा रहें हैं। ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करना को दूर विभाग के पास शिक्षक दंपति के बारे में जानकारी तक नहीं है। नियमानुसार दोनों में एक ही आवासीय भत्ता पाने का हकदार होता है। वित्त लेखाधिकारी ने बीएसए से शिक्षक दंपतियों की सूची मांगी है। 
विज्ञापन


नियमानुसार अगर एक ही जिले या फिर एक ही ब्लॉक में कोई शिक्षक दंपति कार्यरत हैं तो एक को ही आवासीय भत्ता मिल सकता है। शिक्षक दंपति की यह जिम्मेदारी है कि वह खुद यह लिखकर दें कि पति पत्नी एक साथ रह रहें हैं। वहीं विभाग की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि वह शिक्षक दंपतियों की सूची तैयार कर वित्त लेखाधिकारी को दे ताकि उनके वेतन से आवासीय भत्ता काटा जा सके। मगर न तो अभी एक भी शिक्षक दंपति ने लिखकर दिया और विभाग ने न ही इस तरह की कोई सूची ही बनाई, जिसका नतीजा प्रतिमाह शासकीय क्षति का नुकसान होना।
विज्ञापन


एक अपुष्ट आंकड़े के मुताबिक वर्तमान समय में सौ से अधिक शिक्षक दंपति कार्यरत हैं और एक साथ एक ही आवास में रह रहें हैं। बीएसए कार्यालय के वित्त लेखाधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले एक सूची बनाई गई थी, जिसमें लगभग 50 शिक्षक दंपति शामिल थे। बताया कि बीएसए से शिक्षक दंपतियों की सूची मांगी गई है। वहीं बीएसए ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षक दंपतियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed