फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Deoria News: Farmers made strategy for success of Mahapanchayat

Basti News: किसानों ने महापंचायत के सफलता के लिए बनाई रणनीति

Sun, 15 Sep 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 15 Sep 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Farmers made strategy for success of Mahapanchayat
देवरिया। एनएच 727 ए देवरिया बाईपास से प्रभावित किसानों की बैठक शनिवार को गौरा चौराहा स्थित तिवारी कटरा में हुई। भाकियू के पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि जिले में बाईपास मार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम पर जिला प्रशासन एवं सरकार ने किसानों को लूटने का पूरा खाका तैयार कर लिया है जिसे किसी भी हालत में पूरा नहीं होने दिया जाएगा। जिला प्रशासन व सरकार किसानों को कमजोर न समझे। हम संगठित और एकजुट हैं। 23 सितंबर को डीएम कार्यालय पर होने वाले महासंग्राम में अपनी पूरी ताकत दिखाएंगे। अपने हक के लिए लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण उर्फ बड़े शाही ने कहा कि महापंचायत में पूर्वांचल के सभी जिलों से किसान यूनियन के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लाठी डंडा के साथ शामिल होंगे। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अजीत त्रिपाठी ने कहा कि एक वर्ष से प्रभावित किसान चार गुना मुआवजा एवं 2/3 की कटौती के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। बार-बार पत्रक दिया जा रहा है, लेकिन जिला प्रशासन किसानों की मांगों पर सार्थक पहल नहीं कर रहा है। संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य सुग्रीव मिश्रा ने कहा कि डीएम कार्यालय पर होने वाला आंदोलन ऐतिहासिक होगा। इसको सफल बनाने के लिए बाईपास से प्रभावित 37 गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अध्यक्षता गौरा ग्राम सभा के पूर्व ग्राम प्रधान कृष्ण कांत त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू जिला कोषाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, लाल प्रताप सिंह, राजनाथ यादव, राजीव राय, महेश सिंह, एस एस अंसारी, मनीष सिंह, सुधीर चौहान, शिवेंद्र त्रिपाठी, मधुसूदन यादव, उमेश जायसवाल, नूर आलम खान, नीरज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed