{"_id":"6654d62d5ce1f36280073084","slug":"deoria-asked-for-75-buses-for-lok-sabha-elections-basti-news-c-207-1-sgkp1006-117893-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लोकसभा चुनाव के लिए देवरिया ने मांगीं 75 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लोकसभा चुनाव के लिए देवरिया ने मांगीं 75 बसें
Tue, 28 May 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 28 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान एक जून को है। इस चरण में देवरिया में भी मतदान होना है। देवरिया प्रशासन ने बस्ती जिले से 75 बसों की मांग की है। अचानक हुई इस मांग के बाद वाहन जुटाने में परिवहन विभाग पसीना-पसीना हो रहा है।
विभागीय कर्मी विद्यालयों के प्रबंधकों व निजी बस स्वामियों को फोन कर वाहन उपलब्ध कराने के लिए कह रहे हैं। एआरटीओ पंकज सिंह का कहना है कि देवरिया में वाहनों की कमी होने के कारण शासन स्तर से अन्य जिलों से वाहन उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया है। जनपद से 75 बसें उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
शासन से अचानक बस्ती जिले से 75 बसें उपलब्ध कराने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। बताया जा रहा है कि वहां के परिवहन विभाग की आंतरिक व्यवस्था फेल हो जाने के कारण बाहरी जिलों से बसें मांगी जा रही हैं। पहले से अगर वहां के लिए बसें मांग की गई होतीं तो जिन बसों को बस्ती जिले में चुनाव में लगाया गया था, उनमें से 75 बसें देवरिया भेज दी जातीं। फिर यह समस्या नहीं आती।
विज्ञापन
अचानक आए शासन के फरमान के बाद आरआई व विभाग के अन्य कर्मी वाहन स्वामियों को फोन कर बस उपलब्ध कराने के लिए कह रहे हैं। विद्यालयों के बंद होने के कारण ज्यादातर चालक 25 मई को चुनाव कराने के बाद अवकाश पर चले गए हैं। काफी वाहन स्वामियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। विभाग की ओर से अब रोडवेज बसों की भी मदद लेने पर विचार किया जा रहा है।