{"_id":"69163cdae7e177aa6f018306","slug":"dengue-shows-its-strength-je-aes-cases-also-basti-news-c-207-1-bst1005-147614-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डेंगू ने दिखाए तेवर, जेई-एईएस के भी केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डेंगू ने दिखाए तेवर, जेई-एईएस के भी केस
Fri, 14 Nov 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में डेंगू, मलेरिया और जेई-एईएस के केस लगातार निकल रहे। केस निकलने से विभागीय जिम्मेदारों में खलबली है। लोगों को बचाव संबंधी जानकारी दे रहे। बताया गया कि संक्रमण रोकने के लिए चले अभियान के बाद भी केस निकलने से सवाल उठ रहे।
जनवरी से अब तक जिले में डेंगू के 33 केस मिल चुके हैं। वहीं मलेरिया के छह तो एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एसईएस) के 12 केस मिल चुके हैं। जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) के दो मरीज मिले हैं। विभाग का कहना है कि लक्षण दिखने वाले संदिग्ध रोगियों में की जांच जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में कराई जा रही। डेंगू, मलेरिया और एईएस के लक्षण दिखने पर उन्हें भर्ती कर रहे।
बता दें कि जेई, एईएस, डेंगू व मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए वर्ष में दो बार संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया गया, लेकिन केस निकलते गए। जागरूकता की कमी कहें या फिर निरोधात्मक कार्रवाई में ढिलाई हर माह डेंगू के केस मिल रहे हैं। एईएस के केस भी बढ़ रहे। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश चौबे ने बताया कि डेंगू, मलेरिया, जेई-एईएस से बचाव के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।