फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dengue patient found in Pakoliya also, team reached

Basti News: पैकोलिया में भी मिला डेंगू मरीज, पहुंची टीम

Wed, 25 Sep 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 25 Sep 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Dengue patient found in Pakoliya also, team reached
पैकोलिया। पैकोलिया गांव में भी डेंगू मरीज मिलने की सूचना मिली है। यहां मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई।
विज्ञापन

गांव के पूर्व प्रधान सलाउद्दीन खान के 21 वर्षीय बेटे शादखान की तबीयत खराब हुई। परिजनों ने डेंगू की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसकी सूचना सीएचसी गौर पर दी गई। स्वास्थ्य विभाग टीम के पर्यवेक्षक जयप्रकाश, बेसिक हेल्थ वर्कर अमित द्विवेदी, आशा कार्यकर्ता फातिमा बानो, सीएचओ अमित रावत ने गांव में पहुंचकर मरीज के खून का नमूना लिया। टीम ने गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव करने के साथ ही लोगों को सफाई पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। इसके पहले गांव में कुछ दिन पहले एक अन्य युवक में डेंगू के लक्षण मिले थे। सीएचसी गौर के चिकित्साधिकारी डॉ. जय प्रकाश कुशवाहा ने बताया कि संबंधित गांव 15 लोगों के खून के नमूने लिए गए हं। दवा वितरण एवं एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed