{"_id":"66b544785b3295f55b0a47f4","slug":"demonstration-by-keeping-the-dead-body-of-a-contract-worker-demanding-compensation-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121826-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: संविदा कर्मी का शव रखकर किया प्रदर्शन, मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: संविदा कर्मी का शव रखकर किया प्रदर्शन, मुआवजे की मांग
Fri, 09 Aug 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
- करंट लगने से मौत होने की बात बता रहे परिजन
- बभनान के लक्ष्मीनगर वार्ड में मिला था संविदाकर्मी का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। विद्युत उपकेंद्र बभनान में तैनात संविदा कर्मी की मौत के बाद अन्य कर्मी आक्रोशित हो गए। बुधवार की देर रात संविदा कर्मी व परिजन शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर से उठा कर विद्युत उपकेंद्र बभनान ले आए और धरना प्रदर्शन करने लगे। परिजन 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग करने लगे। देर रात मौके पर पहुंचे एसडीओ व अवर अभियंता के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। धरना समाप्त होने के बाद पैकोलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक गोंडा जनपद के छपिया क्षेत्र के मक्कलपुर गांव निवासी अजय कुमार मौर्य विद्युत उपकेंद्र बभनान में लाइनमैन के पद पर संविदा कर्मी के रूप में तैनात था। बुधवार की शाम उसका शव नगर पंचायत बभनान के लक्ष्मीबाई वार्ड में अभिनव इंटर कॉलेज व जूनियर हाई स्कूल के परिसर में सड़क किनारे पड़ा था। शव को देखकर लोगों ने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र बभनान को दी। अन्य संविदा कर्मी मौके पर पहुंच गए और उसे बभनान के निजी अस्पताल ले गए। वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शव मिलने के बाद ही चर्चा होने लगी थी कि अजय मौर्या किसी उपभोक्ता की फाल्ट ठीक करने गया था, केबल सही करते समय उसे करंट मार दिया। वहीं उपभोक्ता वहां से भाग खड़ा हुआ और किसी को घटना के बारे में जानकारी भी नहीं दी। जिसके चलते संविदा कर्मी का शव वहीं घंटों पड़ा रहा। पांच भाइयों में मृतक दूसरे नंबर का था। परिजनों के मुताबिक करीब दस वर्ष से संविदा पर कार्यरत था। अजय के पिता ने पैकोलिया पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके पुत्र की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।