फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demands postal servants squatted

मांगों को लेकर डाक सेवकों ने धरना दिया

Thu, 20 Oct 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 20 Oct 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ मंडल बस्ती ने अपनी मांगों को  लेकर डाक अधीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मंडलीय सचिव राधेश्याम यादव ने किया। धरने के दौरान डाक सेवकों ने  अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। पिछले दो सालों से  पेंडिंग राशि को बहाल करने व सीलिंग की बेसिक 3500 रुपए को बढ़ाकर रेगुलर  कर्मचारियों के बराबर 7000 रुपए करने को लेकर यह धरना-प्रदर्शन किया गया  है।  
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार हर बार बोनस के मामले  में ग्रामीण डाक सेवकों के साथ सौतेला व्यवहार करती है। मांग की है कि बोनस की सीलिंग 3500 से बढ़ाकर दूसरे केंद्रीय  कर्मचारियों के बराबर सात हजार की जाए। इसके अलावा वर्ष 2014-15 की बकाया  राशि का भुगतान जल्द से जल्द किए जाने की भी मांग की गई है। डाक सेवकों ने  सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर समय रहते उनकी मांगों को पूरा न  किया गया तो मजबूरन वे अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले जाएंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान सुभाष चंद्र चौधरी, सूर्य लाल पांडेय, राम दौन यादव, जोखन सिंह, ज्वाला प्रसाद, राजेश श्रीवास्तव, सूर्य भूषण मिश्र समेत तमाम अन्य डाक कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed