{"_id":"578bc53b4f1c1b8845c4b44c","slug":"demanded-equal-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के समान वेतन की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के समान वेतन की मांग
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के समान वेतन की मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश होमगार्डस अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की रविवार को बैठक हुई। अमहट स्थित शिवमंदिर में हुई बैठक में पुलिस के समान वेतन की मांग की गई। जिलाध्यक्ष धर्मात्मा प्रसाद शुक्ल की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पुलिस के समान वेतन और भत्ते की मांग को लेकर होमगार्डस एक अगस्त से कार्य बहिष्कार करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव ने कहा कि होमगार्ड्स सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उन्हें हथियारों के संचालन का प्रशिक्षण भी प्राप्त है ऐसे में उन्हें पुलिस कर्मियों के समान वेतन, भत्ता व अन्य सुविधाएं दी जानी चाहिए।
कहा कि पंजाब, राजस्थान, हिमांचल प्रदेश और दिल्ली में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के तहत होमगार्डों को पुलिस कर्मियों की भांति सुविधाएं दी जा रही हैं। समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में होमगार्डों को पुलिस कर्मियों की भांति सुविधा देने का आश्वासन दिया गया था किन्तु इस दिशा में कोई पहल नहीं हो सकी। प्रदेश कार्य समिति सदस्य उदयनरायन तिवारी ने कहा कि होमगार्ड अब आर-पार का संघर्ष करेंगे और जब तक समुचित न्याय नहीं मिल जाता संघर्ष प्रान्तीय स्तर पर जारी रहेगा। एसोसिएशन के मण्डल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बैठक में कहा कि एडीजी पीके तिवारी ने आश्वासन दिया था कि 25 जून तक होमगार्डों की मांगों को पूरा करा दिया जाएगा लेकिन इस दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई। ऐसे में होमगार्डो के पास अपने हक के लिए कार्य बहिष्कार के सिवा कोई चारा नहीं है।
बैठक में संतराम मौर्य, रूपेश कुमार, विवेक कुमार मिश्र, प्रवेश कुमार, दूधनाथ यादव, संतराम वर्मा, राममूरत यादव, विष्णु सिंह, वीरेन्द्र कुमार, ब्रम्हानन्द मिश्र, राम नियाज, रामसुभग, उदयनरायन उपाध्याय के साथ ही अनेक होमगार्डस मौजूद रहे।