{"_id":"69fce4c6af03876fa1011d50","slug":"demand-to-withdraw-the-increased-price-of-commercial-gas-cylinders-basti-news-c-207-1-bst1006-158227-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: काॅमर्शियल गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: काॅमर्शियल गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग
विज्ञापन
बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में काॅमर्शियल गैस सिलिंडरों के बढ़े मूल्य वापस लेने की मांग की मांग की गई। इस दाैरान गैस सिलिंडर का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध जताया और डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
प्रदेश उपाध्यक्ष बस्ती मंडल डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि व्यवसायिक गैस सिलिंडर की उपलब्धता न होने के कारण कुटीर घरेलू, मझौले उद्योग तथा होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग का व्यापार करने वाले, हवाई, डेरी वाले तथा फेरी में ठेलों पर खाने पीने का सामान बेचने वाले व्यक्तियों का कारोबार बंदी के कगार पर होने से उनके सामने भारी आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद मद्धेशिया एवं सुनीत पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एक मई 2026 से काॅमर्शियल गैस का रेट अचानक 2080 से 977 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़कर 3171 रुपये प्रति सिलिंडर कर दिया है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कामर्शियल गैस सिलिंडर के दाम पूर्व की दर पर ही निर्धारित किए जाए और आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के आदेश पारित किया जाए।
इस दौरान जिला महामंत्री आलोक दुबे, जिला संगठन महामंत्री भरत राम गुप्ता बबलू, प्रदीप सिंह, नगर अध्यक्ष राना महेंद्र प्रताप, नगर महामंत्री धीरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।