फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand to develop Van Vihar and Sant Gadge statue site

Basti News: वन विहार व संत गाडगे प्रतिमा स्थल विकसित करने की मांग

Thu, 25 May 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 25 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demand to develop Van Vihar and Sant Gadge statue site
भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन।
बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा ने संत रविदास वन विहार व संत गाडगे प्रतिमा स्थल को विकसित करने की मांग उठाई। बुधवार को मोर्चा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जिलाध्यक्ष आरके आरतियन के नेतृत्व में डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आरतियन ने कहा कि संत रविदास वन विहार उपेक्षा का शिकार है। वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर से सटे कुआनो नदी के किनारे स्थापित संत रविदास वन विहार के विस्तारीकरण के लिए 24.25 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद यह उम्मीद जगी थी कि संत रविदास वन विहार के दिन बहुरेंगे। पांच साल बीत गए किंतु हिरणबाड़ा, बोटिंग क्लब, मछली घर और वाच टॉवर आदि का निर्माण नहीं हो पाया है। सुंदरीकरण का भी कोई काम शुरू नहीं हुआ। यदि इस वन विहार को विकसित कर दिया जाय तो पर्यटन का विस्तार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने पानी की टंकी के पास स्थित संत गाडगे बाबा की प्रतिमा के आसपास सफाई कर नए सिरे से सुंदरीकरण कराने की मांग की। उन्होंने डीएम से अमहट घाट के निकट स्थित पार्क को पूरा कराने की मांग की है। इस मौके पर ठाकुर प्रेम कुमार नन्दबंशी, राम सुमेर यादव, सत्यनरायन पटेल, प्रदीप ठाकुर, महेंद्र कुमार, रमेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed