{"_id":"684dcf790e8b82fb070833e3","slug":"demand-for-speedy-upgradation-of-road-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138336-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क का उच्चीकरण कार्य तेजी से कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क का उच्चीकरण कार्य तेजी से कराने की मांग
विज्ञापन
गौर। बरसात के समय बाढ़ में जलमग्न होने वाला बेलवरिया जंगल चौराहे से माझा मानपुर मार्ग पर कुआनो नदी पर बना बेलवरिया घाट पुल सड़क का उच्चीकरण पीडब्ल्यूडी की ओर से रुक रुक कर कराया जा रहा है। बरसात से पहले सड़क निर्माण पूर्ण कराने के लिए ग्रामीणों ने तेज गति से कार्य कराए जाने की मांग की है।
गौर विकास क्षेत्र के हलुआ बाजार के बेलवरिया जंगल चौराहे से माझा मानपुर गांव को जोड़ने वाला मार्ग हर साल बाढ़ में डूब जाता है। जिससे लोगों का आवागमन ठप हो जाता है। बाढ़ के समय लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ता है। किसानों की फसलें बाढ़ के चलते पानी में डूब जाती है। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क निर्माण के साथ उच्चीकरण की मांग कर रहे थे। एक माह से पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बेलवरिया घाट पुल से माझा मानपुर गांव के सरहद तक सड़क का उच्चीकरण कार्य शुरू किया गया और सड़क के पटरियों पर मिट्टी डालने का कार्य धीमी गति से रुक रुक कर कराया जा रहा है। माझा मानपुर गांव के प्रधान सुभाष चौधरी सहित ग्रामीणों का कहना है कि यदि बरसात से पहले सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ नहीं तो लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अवर अभियंता आरपी यादव ने बताया कि निर्माण कार्य को लेकर ठेकेदार को निर्देशित किया गया है की बरसात शुरू होने से पहले मिट्टी डालने का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में कोई असुविधा न हो।