फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Demand for mushrooms increased along with cheese

Basti News: पनीर के साथ बढ़ी मशरूम की मांग

Tue, 05 May 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Demand for mushrooms increased along with cheese
बस्ती। सहालग का सीजन जारी है। गांव से लेकर शहर तक शादी-विवाह के आयोजनों की धूम है, उस धूम के बीच अब पनीर भाव खाने लगा है तो मशरूम भी चमक बढ़ गई है। ऐसे में व्यापारियों ने पनीर के रेट में 20 से 40 रुपये जबकि मशरूम में भी 10 से 15 रुपये की बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन

यह बढ़ोत्तरी बढ़ती मांग और गैस किल्लत के बाद बढ़ी लागत के कारण बता रहे हैं। गैस किल्लत का असर दूध से बनी मिठाईयों पर भी पड़ा है। आसानी से रसमलाई, लड्डू, छेना नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

सहालग में पनीर और मशरूम की बुकिंग तेज हो गई है। सामान्य दिनों में प्रतिदिन 30 से 40 क्विंटल पनीर की खपत होती थी, वहीं सहालग में यह खपत डेढ़ से दो सौ क्विंटल तक पहुंच गई है। लोकल दुकानदार 260–290 रुपये प्रति किलो पनीर दे रहे हैं, जिसमें मिलावट की आशंका जताई जा रही है। वहीं दुकानों पर शुद्ध पनीर 400 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में मिलावटखोर पनीर में मिलावट कर शादी-विवाह के आयोजनों का स्वाद खराब कर सकते हैं। बताते हैं कि लोकल दुकानदार जो बाहर से पनीर मंगवाकर बिक्री करते हैं वह पहले 290 रुपये में पनीर देते थे, अब 320 रुपये किलो दे रहे हैं। वहीं शुद्ध पनीर जो पहले 350 रुपये किलो थे, अब 400 के पार है। आंकड़ों के अनुसार जिले में दूध का उत्पादन प्रतिदिन 46 हजार लीटर के करीब है, जबकि इसके मुकाबले पनीर की खपत अधिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed